फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एनएचएम कर्मचारियों का एक माह का मानदेय जारी

Sat, 27 Sep 2025 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
403... एनएचएम के कर्मियों के वेतन का आया मोबाइल पर मैसेज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय तीन माह से रुका था। इसमें से एक महीने का जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले तीन महीने से बिना वेतन के काम कर रहे थे। जिला नागरिक अस्पताल में कुल 50 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें डाटा ऑपरेटर, कुक, जीडीए, असिस्टेंट और नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। एनएचएम आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती रुकी हुई थी, जिसकी वजह से वे पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने की समस्या झेल रहे थे। वेतन मिलने से काफी राहत मिली। कर्मचारियों ने प्रशासन से अपील की कि बाकी दो महीनों का बचा वेतन भी समय पर दिया जाए।
विज्ञापन





सीएमओ पूनम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से एनएचएम कर्मचारियों का बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही सभी कर्मचारियों के खाते में रुका हुआ मानदेय पहुंच जाएगा। आने वाले दिनों में वेतन नियमित रूप से मिलेगा।
विज्ञापन

403... एनएचएम के कर्मियों के वेतन का आया मोबाइल पर मैसेज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें