फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर दस लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार निवासी गांव जुंडला ने बताया कि उसका भांजा राहुल निवासी बसताड़ा विदेश जाना चाहता था तो उसने अपने दोस्त से बात की तो उसके दोस्त ने आरोपी मोहम्मद सराजूदीन अंसारी का नाम बताया कि फिल्म शूटिंग करता है और वर्क व स्टडी वीजा भी लगवाता है। जो मुंबई में रहता है। वह 15 नवंबर 2021 में मोहम्मद सराजूदीन से दिल्ली में मिले। आरोपी ने वर्क वीजा के 15 लाख रुपये मांगे। आरोपी ने कहा कि वह अमेरिका भेजेगा। उन्होंने पांच-पांच लाख रुपये दो बार आरोपी को दिए। आरोपी ने उसके भांजे को मुंबई भी बुलाया और फर्जी वीजा की कॉपी उसे दे दी। अब रुपये भी वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें