फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करंट लगने के बाद कैंटर के नीचे आने से गई जान, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा के मुंडोगढ़ी के समीप करंट लगने के बाद कैंटर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घरौंडा थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में पानीपत मॉडल टाउन निवासी जसमेर ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 10 जुलाई को वह और ईदगाह पानीपत निवासी टोनी सिमेंट उतारने के लिए सिंहपुरा निवासी सतीश के कैंटर में बैठकर घरौंडा के मुंडोगढ़ी जा रहे थे।
विज्ञापन

खेतों में बने डेरे के पास कच्चा रास्ता था। जहां बिजली की तार लटकी थी। कैंटर चालक ने लापरवाही से कैंटर उस बिजली की तार के नीचे से निकाल दिया तो बिजली की तार कैंटर से टच हो गई और कैंटर में करंट दौड़ गया। जिससे घबराकर टोनी ने कैंटर से छलांग लगाई तो उसका हाथ खिड़की से टच हो गया और उसे करंट लग गया। जिससे उसका पूरा शरीर झुलस गया। इसके बाद टोनी कैंटर के पिछले पहियों के नीचे गिर गया तो कैंटर चालक ने कैंटर को चला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि वह भी कैंटर से कूदा था। उसे भी करंट लगा है वह घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें