करनाल। किसानों को एग्री-स्टैक के जरिये विशिष्ट पहचान संख्या बनवाना जरूरी है, जो आधार से जुड़ी होगी। इससे किसानों को उनकी भूमि रिकॉर्ड तक आसान पहुंच प्रदान करना है, जिससे ऋण और बीमा में आसानी होगी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में पीएम किसान योजना के अंतर्गत लगभग एक लाख किसान पंजीकृत है, जिनमें से अभी तक 60 हजार किसानों ने ही विशिष्ट पहचान संख्या बनवाई हैं। उन्होंने बताया कि इसी से किसानों को सरकारी योजनाओं और पीएम किसान योजना का लाभ मिलेगा। इसलिए सभी किसानों को किसान आईडी बनवाना अनिवार्य है। इसके लिए किसान कृषि विभाग अधिकारी व पटवारी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, कॉमन सर्विस सेंटर या अटल सेवा केंद्र पर भी किसान आईडी बनवा सकते हैं। ब्यूरो