फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डॉक्टरों की कमी से जूझ रही जिले की स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राम सारस्वत
विज्ञापन

करनाल। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों डॉक्टरों के संकट से जूझ रही है। हालात यह हैं कि जिले में स्वीकृत 268 पदों में से केवल 123 पद पर ही डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं जबकि 145 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। डॉक्टरों की यह भारी कमी सीधे तौर पर मरीजों की सेहत और इलाज पर असर डाल रही हैं।
सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा, जिससे रेफर मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में फिजीशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटिस्ट जैसे अहम पदों पर सबसे अधिक कमी बताई जा रही है। डॉक्टरों के अभाव में गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पतालों या बड़े मेडिकल कॉलेजों में रेफर करना पड़ रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीमित स्टाफ के कारण कई बार एक ही डॉक्टर को ओपीडी, इमरजेंसी और प्रशासनिक कार्य एकसाथ संभालने पड़ते हैं। नतीजतन मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है और कई बार घंटों इंतजार के बाद भी संतोषजनक इलाज नहीं मिल पाता।
सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। नई भर्तियों और तैनातियों की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन




जिला नागरिक अस्पताल में भी डॉक्टरों की है कमी

जिला नागरिक अस्पताल की स्थिति डॉक्टरों के साथ-साथ अन्य स्टाफ की कमी के कारण और भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में कुल 70 से अधिक पद रिक्त हैं। इनमें 6 डॉक्टरों के अलावा वार्ड बॉय, स्वीपर और स्टाफ नर्स के पद शामिल हैं। डॉक्टरों की कमी के चलते ओपीडी में रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं और मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वार्ड बॉय और स्टाफ नर्स की कमी के कारण भर्ती मरीजों की देखभाल प्रभावित हो रही है। अस्पताल प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल का कहना है कि स्टाफ की कमी से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और नई तैनाती के बाद अस्पताल की सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। -
जिला नागरिक अस्पताल के रिक्त पद
डॉक्टर - 6
वार्ड बॉय - 29
स्वीपर - 30
स्टाफ नर्स – 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें