गांव भट्टमाजरा के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल मंजीत सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने काम पर जाने के लिए घर से चला था।
बस अड्डे पर पंहुचने पर पिहोवा की तरफ से आ रही ट्रैक्स गाड़ी में उसने इस्माईलाबाद जाने के लिए लिफ्ट ली थी। जैसे ही वे लोग भट्टमाजरा गांव से कुछ दूरी पर पंहुचे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उनकी ट्रैक्स में टक्कर दे मारी।
टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्स गाड़ी सड़क पर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा गाड़ी का चालक मनोज कुमार निवासी गांव सेगा तितरम गाड़ी के नीचे दब गया।
इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।