फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पधाना बस स्टैंड के पास कोहंड असंध मार्ग पर वीरवार को एक वैन और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फफड़ाना गांव निवासी अशोक व शुभम बाइक पर वीरवार देर शाम अपने गांव की तरफ जा रहे थे। ओमनी वैन सवारियों से भरी असंध की साइड से आ रही थी। पधाना बस स्टैंड के चौराहे पर ओमनी वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को असंध के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने अशोक (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम व वैन सवार मनीष को करनाल रेफर कर दिया। वैन में पानीपत के महमूदपुर निवासी एक परिवार के पांच लोग सवार थे, जो कैथल के बरटा गांव की शादी में भात भरने के बाद लौट रहे थे। मनीष के अलावा भी चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सालवन चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। कुछ घायल हो गए हैं।
अशोक की एक साल पहले हुई थी शादी
वाहन दुर्घटना में अशोक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसके भाई ने बताया कि उसकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा परिवार सदमे में हैं, उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें