फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू का एक मरीज मिला, अब तक कुल 42 केस

Sat, 21 Sep 2024 08:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू का एक केस सामने आया है। इस सीजन में अब तक जिले में कुल 42 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं सितंबर में 21 मरीज पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। विभाग ने केस मिलने पर फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधि बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए है।
उपसिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को टीमों ने 8853 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। इनमें से 91 घरों में पर लार्वा मिला और 57 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। क्षेत्र में मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर व मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में गठित टीमों ने अब तक 9,62,855 घरों को कवर कर लिया हैं। जिसमें से अभी तक 5623 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने कुल 2842 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 3,569 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 42 डेंगू के केस आ चुके हैं। संवाद

उन्होंने लोगों से अपील की है कि कअपने घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें, क्योंकि खड़े हुए पानी में ही मच्छर पनपता है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं। कूलर, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को अवश्य सुखाकर ही पानी भरे। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे है तो रगड़कर साफ करने के बाद सुखाकर ही रखें।
विज्ञापन

पानी के भरे हुए तालाब व गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव ना हो तो हर सप्ताह उस में काला तेल डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें या मच्छरनाशक क्रीम का प्रयोग करें। घर के दरवाजे व खिड़कियों पर उपयुक्त जाली इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें