फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार लाइन पर झुलसे युवक की इलाज के दौरान 5वें दिन मौत, जेई व ठेकेदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
11 हजार वोल्ट की लाइन पर झुलसे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान पांचवें दिन मौत हो गई। हादसा निसिंग-गाेंदर मार्ग पर हुआ। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार व बिजली निगम के जेई के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। शिकायत में परमिट खत्म होने के बावजूद लाइन पर चढ़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मूंदड़ी जिला कैथल निवासी रामनिवास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका लड़का मोहित बिजली का काम जानता था जो 5-6 दिन से बिजली ठेकेदार अराइपुरा निवासी भूषण के पास निसिंग में बिजली बोर्ड निसिंग का कार्य कर रहा था। 11 जनवरी को ठेकेदार भूषण ने बिजली बोर्ड जेई रहीश अहमद से बिजली के खंभों पर कार्य करने के लिये परमिट मंजूर करवाया और उसके लड़के मोहित को काम बिजली का करने के लिये खंभे पर चढ़ाया। परमिट खत्म होने पर ठेकेदार भूषण ने दोबारा बिजली का काम करने के लिये उसके लड़के मोहित को 11,000 वोल्ट के खंभे पर औंगद रोड पर जंफर लगाने के लिए चढ़ा दिया। जब कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज के पीछे बिजली बोर्ड के खंभे पर जंफर लगाने लगा तो अचानक बिजली आ गई और करंट लगने से लड़का गंभीर रूप से झुलस गया। मोहित को उठाकर सीएचसी निसिंग में दाखिल करवाया। जहां से रेफर कर दिया। इसके बाद सिग्नस अस्पताल करनाल में दाखिल करवा दिया और उन्हें सूचना दी। इलाज के दौरान बुधवार दोपहर ढाई बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेई और ठेकेदार पर केस दर्ज
सब इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि मृतक के पिता रामनिवास की शिकायत पर ठेकेदार अराइपुरा निवासी भूषण व जेई रहीश अहमद के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें