फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बांसा में जमीन पर बैंक से लोन होने के बावजूद उसे बेच कर एक करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार मूर्ति देवी व उर्मिला निवासी असावरपुर सोनीपत ने आरोप लगाया कि गुरनाम सिंह निवासी घरौंडा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, जिसके माध्यम से कुलवंत सिंह निवासी बांसा की 33 कनाल दो मरले भूमि का 26 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा हुआ था। दोनों ने मिलकर अलग-अलग बहाने से 40 लाख रुपये ले लिए लेकिन उस समय रजिस्ट्री नहीं करवाई। कुछ दिनों बाद कुलवंत सिंह ने रमेश चंद्र निवासी बांसा के साथ मिलकर 28 कनाल 18 मरले की रजिस्ट्री 1 करोड़ 13 लाख 80 हजार में करवा दी। लेकिन जब संबंधित पटवारी के पास इंतकाल के लिए गए तो उन्होंने बताया कि इस जमीन पर तो अलग-अलग बैंकों से करीब 60 लाख 26 हजार रुपये का लोन पहले से ही लिया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें