फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.25 किलोग्राम अफीम से पकड़ा गया आरोपी सात दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य नारर्कोटिक सेल की टीम ने 5.25 किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अफीम की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। आरोपी इसे डबल रेट पर बेचता था। उसे सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी झारखंड से इस अफीम को सस्ते रेट पर लेकर आया था। एसआई चंद्रेश्वर ने बताया कि 29 अप्रैल को सोनीपत निवासी हरिप्रसाद को जीटी रोड पर गांव कंबोपुरा के समीप से पकड़ा था। वह स्कूटी पर करनाल आ रहा था। जब पुलिस ने जांच की तो स्कूटी की डिग्गी में अफीम रखी थी जिसका वजन 5.25 किलोग्राम था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से एक लाख रुपये में एक किलोग्राम के हिसाब से अफीम लेकर आया था और दो लाख किलोग्राम के हिसाब से बेचता है। झारखंड में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें