फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ

Sun, 10 Nov 2013 11:58 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में एक लाख 56 हजार परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा, जिससे जिले की करीब 7 लाख 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। जो पूरी जनसंख्या के आधे से भी अधिक है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सौंपा गया पात्र परिवारों की जांच का कार्य पूरा हो चुका है। विभाग की ओर से भेजी गई सूची के अलावा 3 हजार नए परिवार इस सूची में जोड़ने के लिए पात्र पाए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार शीघ्र ही इन पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


यह है सरकारी योजना
केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लोगों को भोजन की गारंटी देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 5 एकड़ से कम भूमि वाले परिवारों, आयकर अदा न करने वाले परिवारों सहित विभिन्न प्रकार के मापदंडों को आधार मानते हुए पात्र परिवारों को 2 रुपये प्रति किलो गेहूं और 3 रुपये प्रति किलो चावल दिए जाने की घोषणा की गई थी। योजना को लागू भी कर दिया गया है, लेकिन इसके लिए पात्र परिवारों की जांच नहीं हो पाई थी। इसके अलावा दालरोटी योजना के तहत बीपीएल और एएवाई योजना के लाभान्वितों को 2 किलो 500 ग्राम दाल भी कम कीमतों पर दी जानी हैं।

करीब डेढ़ लाख पात्रों की जांच
योजना में प्रारंभिक चरण में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिला कैथल में वर्ष 2011 की जनगणना में संभावित पात्र परिवारों की सूची जांच के लिए भेजी गई थी। जिले में एक लाख 53 हजार परिवारों की जांच के निर्देश दिए गए थे। करीब दो माह में विभाग की यह जांच पूरी हुई है। इसमें 1 लाख 53 हजार परिवार तो पात्र पाए ही गई हैं। साथ में करीब 3 हजार नए परिवार भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए गए हैं। जो किसी कारणवश 2011 की जनगणना में अपने परिवार की जानकारी नहीं दे पाए थे। इस तरह से इस योजना के तहत जिले में लाभपात्र परिवारों की संख्या 1 लाख 56 हजार पहुंच गई है। योजना के तहत जिले की वर्ष 2011 की करीब 10 लाख 72 हजार की जनसंख्या में से करीब 7 लाख 50 हजार परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


खाकी राशन कार्ड मिलेंगे
योजना का प्रभार देख रहे पवन कुमार ने बताया कि इस योजना में पात्र पाए गए करीब एक लाख 56 हजार परिवारों में से करीब 60 हजार परिवार ऐसे हैं, जो बीपीएल, एएवाई आदि योजनाआें के तहत पहले ही इस श्रेणी में आ रहे थे। इसके अलावा नए बनाए गए मापदंडों के अनुसार करीब 96 हजार परिवार भी खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र पाए गए हैं। इन नए 96 हजार परिवारों को खाकी रंग के खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।

विभागीय निर्देशानुसार जिलास्तर पर भेजी गई सूची की जांच का कार्य पूरा हो गया है। जिले में करीब 1 लाख 56 हजार परिवार योजना के लिए पात्र पाए गए हैं। इन परिवारों की सूची केंद्र सरकार को भेज दी गई है। केंद्र सरकार से अनाज की अलॉटमेंट होते ही पात्र परिवारों में वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र सैनी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें