करनाल। पुलिस की सीआईए टू टीम ने घर में चोरी करने वाले एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक और एक हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सीआईए टू इंचार्ज संदीप कुमार के अनुसार सूचना पर टीम ने गांव घीड़ निवासी अजय उर्फ अज्जू को गांव मोदीपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कुंजपुरा थाना में चोरी का एक मामला दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। इसमें वह गिरफ्तार हो चुका है और जमानत पर चल रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद