करनाल। कर्ण लेक के पास से सीआईए वन की टीम ने पानीपत के कालखा गांव निवासी आरजू उर्फ रूलेस को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर कर्ण लेक के पास से आरोपी आरजू उर्फ रुलेश को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद