फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुरा पोस्त के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने चूरा पोस्त गांव कतलेहड़ी के पास एक ढाबे पर किसी ट्रक चालक से खरीदी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम के उप निरीक्षक सुभाष व उनकी टीम ने 14 अप्रैल को आरोपी वीरभान उर्फ भाना निवासी गांव बांसा थाना निसिंग को बांसा-पक्का खेड़ा रोड से काबू किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद कर थाना निसिंग में केस दर्ज कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चूरा पोस्त बेचने व खाने का आदी है। इससे पहले भी वह चूरा पोस्त सहित तीन बार गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ ये तीनों मामले निसिंग में दर्ज है। फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें