फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाने जलाने वाले सात किसानों पर केस

Thu, 08 May 2014 11:40 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने फसलों के अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। इसी के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार नवजीत कौर तथा हलका पटवारी रघुवीर सिंह ने असंध क्षेत्र का निरीक्षण किया तो पाया कि कई जगह किसानों ने आदेशों की उल्लंघना करके अपने खेेतों में पड़े गेहूं के अवशेषों में आग लगा रखी थी।
विज्ञापन


इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा उन किसानों के खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। एसडीएम ने बताया कि आदेशों की उल्लंघना करने पर असंध के किसान काला सिंह, गांव मर्दान खेड़ा के जोगिंद्र सिंह, बूटा सिंह, जस्सा सिंह, छबेग सिंह, लाभ सिंह मलका, भजन सिंह लागर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साठी धान की रोपाई पर प्रतिबंध है, जो किसान आदेशों की उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ भी कृषि विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें