फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन नवंबर को करनाल से बिहार के लिए चली थीं दो अनारक्षित ट्रेनें

Tue, 11 Nov 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिहार में चुनाव के लिए करनाल से लोगों को ले जाने के लिए तीन नवंबर को दो ट्रेनें चलाई गई थीं। पहली ट्रेन सुबह 10 बजे पानीपत के रास्ते बिहार के बरौनी तक चली थी। एक घंटे बाद 11 बजे दूसरी ट्रेन पटना के रास्ते भागलपुर तक चली थी। दोनों ट्रेनों में करीब 1500-1500 यात्री बिहार पहुंचे। दोनों ट्रेनें अनारक्षित थीं। इनमें पहले से बुकिंग कराने की कोई जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में सफर करने वालों में से किसी ने टिकट लिया तो कोई बेटिकट ही बिहार पहुंच गया। खास बात ये है कि करनाल स्टेशन से छठ पर्व पर स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गईं लेकिन बिहार चुनाव को देखते हुए स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें चलाई गईं। करनाल स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि ट्रेनों के संचालन के मुख्यालय की ओर से आदेश आए थे। उन्होंने सिर्फ आदेश का पालन किया।
इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिहार चुनाव के लिए हरियाणा से स्पेशल ट्रेनें चलाईं। अगर यहां के वोटर वैध थे तो उनके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की क्या जरूरत थी। वोटर वैध नहीं थे तो उनके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की क्या जरूरत थी। सरकार ने छठ पर्व पर तो स्पेशल ट्रेनें चलाई नहीं लेकिन चुनाव को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें