फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई बाइक, एक की मौत

Wed, 12 Feb 2014 12:12 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह गांव दीवाल के पास कैथल-सजूमा मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव दीवाल का रहने वाला धर्मपाल  कॉलोनी निवासी रामनिवास के साथ बाइक पर सवार होकर दीवाल गांव जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक कार के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई जिसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचने पर धर्मपाल की मौत हो गई, वहीं घायल रामनिवास की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

मृतक धर्मपाल दूध बेचने का कार्य करता था, वहीं रामनिवास ने धर्मपाल से गांव के जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें