मंगलवार सुबह गांव दीवाल के पास कैथल-सजूमा मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव दीवाल का रहने वाला धर्मपाल कॉलोनी निवासी रामनिवास के साथ बाइक पर सवार होकर दीवाल गांव जा रहा था।
गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक कार के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई जिसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचने पर धर्मपाल की मौत हो गई, वहीं घायल रामनिवास की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
मृतक धर्मपाल दूध बेचने का कार्य करता था, वहीं रामनिवास ने धर्मपाल से गांव के जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।