फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ओलिंपियन रायजा ढिल्लों आज आएंगी करनाल

Wed, 17 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की सबसे युवा ओलिंपियन खिलाड़ी रायजा ढिल्लों बुधवार शाम को अपने गांव शामगढ़ लौटेंगी, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। रायजा तीसरी बार नेशनल जूनियर चैंपियन बनी हैं। उन्होंने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के वरिष्ठ व कनिष्ठ दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। रायजा पेरिस ओलंपिक की स्किट शूटिंग स्पर्धा में भारत से प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

कर्ण नगरी की सबसे कम उम्र की निशानेबाज रायजा ढिल्लों जनवरी 2024 में कुवैत में आयोजित एशियाई ओलंपिक क्वालीफाई शॉटगन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर स्कीट स्पर्धा 2024 में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया था। रायजा ने वर्ष 2024 में एशियन चैंपियनशिप व आईएसएसएफ सीनियर वर्ल्ड कप के एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीते। तरावड़ी कस्बे के समीप स्थित शामगढ़ गांव की यह बेटी अपने सरपंच पिता रविजीत ढिल्लों की प्रेरणा से खेलों में आगे बढ़ रही है। रायजा ने अपनी इस जीता का श्रेय अपने कोच व पिता को दिया है जो उनके साथ नई दिल्ली डाॅ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में गए है। यह नेशनल चैंपियनशिप एक दिसंबर से शुरु हुई, जो इस माह के अंत तक चलेगी। रायजा ढिल्लों पेरिस ओलंपिक में सबसे कम आयु की निशानेबाज के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली करनाल की पहली खिलाड़ी बनी। रायजा शॉटगन में स्कीट निशानेबाजी में करनाल की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने महिला जूनियर स्कीट स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल किया था। रायजा ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य अगले ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने है, जिसे वह पेरिस ओलंपिक में हासिल करने से चूक गई थी।
विज्ञापन


रायजा की उपलब्धियां
- 2022-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- 2023-आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक।

- 2023-आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के एकल मुकाबले में रजत पदक।

- 2024-पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग किया।

- 2024-आईएसएसएफ सीनियर वर्ल्ड कप के एकल मुकाबले में 11वां स्थान।

- 2025- जर्मनी आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें