फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बहू से परेशान दंपति से एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 04 Jan 2014 11:56 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल असंध निवासी एक वृद्ध दंपति ने अपने बेटे-बहू पर ज्यादती करने के आरोप लगाया है। इस संबंध में  अपने दो पोतों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे दंपति की गुहार पर एसपी ने इस मामले में थाना असंध प्रभारी को उचित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


असंध के वार्ड-14 निवासी करीब 95 वर्षीय दलीप सिंह और उनकी पत्नी दलीप कौर अपने दो पोतों गुरमुख सिंह और गुरलाल के साथ शनिवार को जिला सचिवालय पहुंचे। दंपति ने सचिवालय परिसर में बेटे बहू के आतंक से बचाओ पंक्ति लिखी तख्ती अपने हाथों में ले रखी थी।

दोनों ने कहा कि उनका पुत्र लखविंद्र और उसकी पत्नी उन्हें तंग करते हैं। परेशान होकर वह लोग एसपी से मिलने आए हैं। गुरमुख सिंह और उसके भाई गुरलाल ने कहा कि वह लोग अपनी सौतेली मां से परेशान हैं। उन लोगों को कई साल पहले घर से निकाल दिया गया। बार-बार झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्रापर्टी का विवाद है। पंचायत में भी मामला चल रहा है। अदालत में भी मामला बताया जा रहा है। अभी तक सामने आया है दलीप सिंह के पास आठ एकड़ भूमि थी। उसने अपने दूसरे पुत्र तथा दोनों पोतों को यह जमीन दी थी।

पुत्र लखविंद्र को जमीन नहीं दी गई। दुकान उन्हें दी गई थी। वह दुकान भी खाली करवा दी गई। लखविंद्र की पत्नी अपाहिज है। उसके दो बच्चे है। वह भी जायदाद में अपने दोनों बच्चों के लिए हिस्सा मांगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें