भैणी खुर्द और तरावड़ी के बीच ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। क्षत-विक्षत हालत में शव मिला है। जीआरपी को बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक की पहचान नड़ाना (नरायणा) निवासी ईसम सिंह के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 54 साल थी। पता चला है कि वह बुधवार अलसुबह घर से निकला था। बाद में ट्रैक के समीप उसका शव मिलने की सूचना जीआरपी को मिली तो परिजनों को सूचित किया गया।