फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 200 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भी कोरोना के 200 नए केस आए हैं वहीं बीबीपुर निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा एक पटियाला निवासी व्यक्ति की भी जान गई है। लेकिन वह जिला करनाल के रिकार्ड में दर्ज नहीं है। जिले में अभी तक 174 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं छह दिन में 1315 पॉजिटिव केस आए हैं और चार लोगों की जान गई है। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अब जिले में किसी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। आयोजन भी नई एसओपी के नियमों का पालन करते हुए करना होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में आयोजन के लिए बीडीपीओ से लेनी होगी अनुमति
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजन के लिए संबंधित बीडीपीओ और शहरी क्षेत्र के आयोजन के लिए सीटीएम से लिखित में आवेदन कर अनुमति लेनी होगी। जिले भर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 17 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं। जिनके साथ पुलिस बल भी रहेगा। कहीं भी नियमों की अवहेलना होने पर या बिना अनुमति आयोजन करने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्रवाई करेंगे। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि एसओपी के अनुसार यदि कार्यक्रम किसी हाल में है तो उसकी क्षमता से 50 प्रतिशत की ही अनुमति दी जाएगी, 200 से ज्यादा व्यक्तियों को एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। यदि बाहर कार्यक्रम है तो उसके लिए 500 लोगों की अनुमति रहेगी। कोविड के सभी निर्देशों का पालन करना आयोजकों की जिम्मेदारी रहेगी। अंतिम संस्कार के समय भी 50 से ज्यादा व्यक्ति शामिल नहीं किए जाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो शिवपुरी के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
फिर शुरू होगी 1950 हेल्प डेस्क
स्कूलों में भी सख्ती होगी। बाजारों में दुकानों पर दुकानदार भीड़ नहीं होने देंगे। ग्राहकों को मास्क भी देंगे। यदि कोई दुकानदार अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। लोगों की सुविधा के लिए जिले में 1950 हेल्प डेस्क फिर शुरू होगी। डीसी ने कहा कि कन्टेंमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। पुलिस भी बिना मास्क घूमने वालों के रोजाना 400 चालान कर रही है।
विज्ञापन

जिले के अब तक के हालात
कुल सैंपल - 274670
नेगेटिव - 256760
पॉजिटिव - 15590
मौत - 174
एक्टिव - 1735
ठीक हुए - 13681
पिछले छह दिनों का आंकड़ा
तारीख - पॉजिटिव केस - मौत
31 मार्च - 182 - 1
1 अप्रैल - 214 - 1
2 अप्रैल - 260 - 0
3 अप्रैल - 274 - 0
4 अप्रैल - 185 - 1
5 अप्रैल - 200 - 1
बिना हिचक के करवाएं टीकाकरण : डीसी
उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जोरों पर है। सोमवार को 73 जगहों पर 5255 लोगों ने टीका लगवाया है। अब टीकाकरण की संख्या जिले में 1 लाख 50 हजार के नजदीक पहुंच गई है। उन्होंने जिले की जनता से अपील की है कि जिनकी आयु 45 व 45 वर्ष से ऊपर है वह सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं। टीकाकरण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। अफवाहों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें