बुधवार को भी कोरोना से 55 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। वह चांद समन का रहने वाला था। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 171 तक पहुंच गया है। वहीं 182 पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें 15 विद्यार्थी, 6 वकील, दो डॉक्टर, तीन बैंक कर्मी, फौजी भी शामिल हैं। एक-एक विद्यार्थी प्रताप व आरएस पब्लिक स्कूल, एक मेडिकल का विद्यार्थी है। वकीलों में एक हाई कोर्ट का वकील है। पीएचसी सग्गा सहित दो डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज की स्टॉफ नर्स, योगा टीचर भी शामिल हैं। बुधवार को 78 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। उपायुक्त ने जिलावासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें और निरंतर सैनिटाइज भी करते रहें।