फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लौट आया पुराना फैशन, अनारकली फ्रॉक सूट का बढ़ा चलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। युवतियां इंडो वेस्टर्न लुक अपनाने के साथ पारंपरिक पहनावे को भी नए स्टाइल में अपना रही हैं। इसी तरह अनारकली फ्रॉक सूट एक बार फिर फैशन की दुनिया में छाया हुआ है। यह सूट अब सिर्फ परंपरा का प्रतीक नहीं, युवतियों के लिए फैशन के साथ-साथ स्टाइल का नया अंदाज भी है।
अनारकली सूट मुगलकालीन फैशन से प्रेरित एक ऐसा परिधान है जो लंबे घेर, कलियों और फ्लो वाले लुक के लिए जाना जाता है। आज के दौर में इसका डिजाइन और लुक पूरी तरह से नए अंदाज में आ गया है। अब यह सूट लेयर्ड लुक, नेट मिरर वर्क, चिकनकारी और ब्राइट कंट्रास्ट रंगों में आ रहे हैं। इनमें लड़कियां सिल्क, कॉटन और फैब्रिक के कपड़ों में नए-नए तरह के डिजाइन में बनवा कर पहनती हैं।
विज्ञापन

फैशन विशेषज्ञ का कहना है कि कुछ समय पहले भी यह ट्रेंड में आया था जिसमें महिलाओं और युवतियों ने इसे खूब पहना था। लेकिन बीच में बंद हो गया था, वहीं अब यह ऑफिस और कॉलेज जाने वाली युवतियों की पहली पसंद बन रहे हैं।


फैशन विशेषज्ञ हरमीत कौर का कहना है कि सोशल मीडिया से लड़कियां सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। इस समय इंस्टाग्राम और अन्य रील्स प्लेटफॉर्म पर फ्रॉक सूट को नए अंदाज में दिखाया जा रहा है। इस समय युवतियां अनारकली लुक से आइडिया लेकर फ्रॉक सूट पहनना पसंद कर रही हैं। इन सूटों में लेयर्ड स्टाइल, जैकेट अटैच, बेल स्लीव नेट वर्क, एम्ब्रॉयडरी और मिरर वर्क जैसे विकल्प उपलब्ध हैं जो लड़कियों को कस्टम लुक देता है। लड़कियां इन्हें हाई हील्स, और ऑक्सीडाइज जूलरी के साथ पहन रही हैं।
विज्ञापन



सिलाई प्रशिक्षक पूनम का कहना है कि इन दिनों लड़कियां अनारकली लुक में फ्रॉक कटिंग काफी सीख रही हैं। सिर्फ रेडीमेट मार्केट नहीं बल्कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों में भी अनारकली पैटर्न के लिए आ रही हैं। वे चाहती हैं कि उनका सूट यूनिक हो जिसमें थोड़ा पारंपरिक भी लगे और ट्रेंड में भी चल रहा हो। अनारकली लुक में आने वाले सभी फ्रॉक सूट की खास बात यह है कि यह हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें