अंबाला। छावनी बस अड्डे की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब बस अड्डे पर दिन-रात यानी 24 घंटे अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।
महाप्रबंधक के निर्देशानुसार, जनरल ड्यूटी समेत कुल चार शिफ्टों में अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है, जिसमें संस्थान प्रबंधक से लेकर निरीक्षक और अड्डा इंचार्ज तक शामिल हैं। मुख्य निरीक्षक रमेश को ट्रैफिक ब्रांच के साथ-साथ अंबाला छावनी बस अड्डे का कार्यवाहक संस्थान प्रबंधक नियुक्त किया गया है। पिछले लंबे समय से यहां पदभार में बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब रमेश ट्रेफिक ब्रांच के साथ-साथ जनरल ड्यूटी पर रहकर स्टेशन का प्रबंधन संभालेंगे।
-
वर्जन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर जरनल डयूटी के साथ-साथ चार शिफ्टों में डयूटी लगाई गई है। अब हर समय यात्रियों के लिए अधिकारी मौजूद रहेंगे। -रमेश, मुख्य निरीक्षक और कार्यवाहक संस्थान प्रबंधक बस स्टैंड अंबाला छावनी