फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सर्वे कराकर धुंध से पहले सड़कों की खामियों को दूर करेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मानसून के दौरान बरसात और जलभराव के कारण जिले की सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन्हें भरने से लेकर अन्य खामियों को दूर करने के लिए रोड इंजीनियरिंग से जुड़े विभागों के अधिकारी सर्वे करेंगे। अक्तूबर के पहले सप्ताह में सर्वे पूरा करने के साथ ही धुंध से पहले सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इसे लेकर एडीसी सोनू भट्ट ने निर्देश जारी किए हैं।

मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, मार्केटिंग बोर्ड और जिला परिषद के अधिकारियों को सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में कुल 20 एजेंडों पर चर्चा हुई। लंबित एजेंडे में अराईंपुरा रोड पर बिजली की तारें ऊपर उठाने के मामले में एडीसी ने बताया कि इस कार्य के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। यह कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा। बैठक में हिट एंड रन के मामले में मुआवजा संबंधी केसों पर भी चर्चा की गई। आरटीए सचिव विजय देसवाल ने बताया कि जिले में 77 केसों में से 46 केस मंजूर हो गए हैं, जिनमें 13 केसों में मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये लिए निर्णय

- कुंजपुरा से बड़ागांव तक की खस्ताहाल सड़क पर नई लेयर बिछाई जाएगी।

- असंध बाईपास की सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा।
- गांव मंजूरा के सरकारी स्कूल के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी स्पीड ब्रेकर बनाएगा।
- झिलमिल ढाबे के नजदीक सर्विस लेन को चौड़ा किया जाएगा।

- विश्वकर्मा चौक पर रिफ्लेक्टर, सफेद पट्टी व साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।



नियम तोड़ने पर 38 हजार से ज्यादा चालान

- पुलिस ने अगस्त माह में ओवर स्पीड के 8690, बिना हेलमेट के 12929, नशे में वाहन चलाने के 181, बिना आरसी के 271, बिना लाइसेंस के 185, बिना नंबर प्लेट के 748, लेन बदलने के 2764, तीन सवारी बैठाने के 171, गलत साइड वाहन चलाने के 326, गलत पार्किंग के 510, लाल बत्ती उल्लंघन के 750, बिना तीसरी पार्टी बीमा के 2916, जेब्रा क्रासिंग के 2406, वायु प्रदूषण के 5124, बिना सीट बेल्ट के 230 चालान किए गए। कुल 38201 चालान करके पुलिस ने 64.24 लाख रुपये जुर्माना वसूला

कुरुक्षेत्र। जांच करते पैथेलोजिस्ट डॉ. विनोद तंवर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें