फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : योगेश कुमार

विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में बैठक को संबो​धित करते एडीसी योगेश कुमार मेहता। सूचना विभाग
विज्ञापन
करनाल। समाधान शिविरों में आने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। इनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार मेहता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ से अभिलेखागार विभाग में आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने वीडियो कांफ्रैंस के जरिये सभी जिला उपायुक्तों के साथ शिकायतों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सीटीएम मोनिका, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, डीएसपी मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें