मूनक पीएससी केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चेकअप करती डाक्टर। स्वयं
मूनक। गांव के पीएचसी केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 45 लोगों ने शुगर, खून और बीपी जांच कराई। शिविर में डॉ. भारती वत्स ने बताया कि इन दिनों सर्दी से बचाव के लिए बच्चे व बुजुर्गों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है क्योंकि सर्दी में खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे बीपी, शुगर और सांस के मरीजों के लिए काफी खतरा बना रहता है। इसलिए समय-समय पर जांच करवानी चाहिए। साथ ही योग भी करना चाहिए, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार, एएनएम सरिता, सुदेश व सभी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद