फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अधिकारियों, कर्मचारियों को कराया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-12 लघु सचिवालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को एक दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, योग साधकों और आमजन को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान नगराधीश मोनिका ने कहा कि जीवन की चुनौतियों को पार करने के लिए शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग से जुड़ना चाहिए। वहीं जिला आयुष अधिकारी डॉ सतपाल ने बताया कि प्राणायाम का अभ्यास पांच से सात मिनट करने पर उसका प्रभाव शरीर पर पड़ने लग जाता है। पूरे जिले की 35 व्यायाम शालाओं और वेलनेस केंद्रों पर रोजाना योगाभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 जून को योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ थीम पर अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जाएगा। इस मौके पर करनाल रोडवेज के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, सचिव आरटीए विजय देसवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें