फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बाहरी गांव में एक व्यक्ति का रास्ता रोककर उसपर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में एक पुलिस अधिकारी पर भी रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। यह मामला सात महीने पुराना है। जिसपर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बाहरी गांव निवासी प्रदीप ने शिकायत में बताया कि घटना बीते 22 मार्च की शाम करीब 7:50 बजे की है। वह घर से बाहर निकल रहा था, तभी आरोपी सुखदेव, उसकी पत्नी बबीता और उनके दोनों बेटे हिमांशु एवं तुषार ने रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि उन्होंने प्रदीप के कान से सोने की बाली छीन ली और जब उसने इसका विरोध किया तो सभी ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रदीप को इस हमले में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपियों ने प्रदीप की कार में भी तोड़फोड़ की। उसने उसी रात 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी और असंध के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।
23 मार्च को असंध थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर से बात की तो उन्होंने धमकी दी कि वह उसके खिलाफ ही कार्रवाई करेंगे और उसे जेल भिजवा देंगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ जांच में कोताही बरती और शिकायतकर्ता प्रदीप से 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें