करनाल। सेक्टर-4 में पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से 20 बाई 40 के बनाए गए अस्थाई घाट पर श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देखकर पूजा की। घाट में दोपहर से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी, जो शाम तक जारी रहीं। समिति के प्रधान पवन झा ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर में भारी भीड़ और जाम से बचने के लिए अस्थाई घाट हर वर्ष बनाया जाता है, फायर ब्रिगेड के पंप की मदद से टैंकर में पानी भरकर घाट में सांप पानी जमा किया जाता है, जिसमें खड़े होकर सभी लोग सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हैं। संवाद