फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नेशनल हाईवे पर बेसुध मिली ओडिशा की महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहन पर उसे बेचने का लगाया आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नई अनाज मंडी के पास हाईवे पर पुल के नीचे सोमवार को एक महिला रोती-बिलखती मिली। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बार-बार यही दोहरा रही थी कि उसकी बहन उसे बेचकर चली गई है। महिला की हालत देखकर वहां रेहड़ी लगाने वाले एक युवक ने डायल-112 पर पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षा में लिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला के पास से आठ जून का पानीपत से करनाल का बस का टिकट मिला। इसके अलावा महिला एक पुरुष की तस्वीर दिखाने लगी जिसे वह अपना पति बता रही थी। महिला के पास से ओडिशा का पता भी मिला। जब पुलिस ने दस्तावेजों में लिखे नंबर पर कॉल किया तो ओडिशा निवासी विक्रम नायक ने महिला को अपनी चाची बताया। हालांकि वह इस बात से अनजान था कि महिला किसके साथ और कैसे करनाल पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में महिला उड़िया की स्थानीय भाषा में बातचीत करती रही। वह लगातार कहती रही कि उसकी बहन उसे यहां बेचकर चली गई, उसका घर और परिवार बर्बाद हो गया। फिलहाल महिला को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है और उसकी काउंसलिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें