फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मॉडल टाउन की सड़कों और ग्रीन बेल्ट से हटेंगे कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मॉडल टाउन क्षेत्र में सड़कों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थलों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। भवन शाखा ने सर्वे कर कब्जाधारियों को चिह्नित कर नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद अवैध कब्दे तोड़ दिए जाएंगे। कब्जा हटाने से पहले नगर निगम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी भी शुरू कर दी है।
ग्रीन बेल्ट और पार्कों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण

नगर निगम की सर्वे टीम ने मॉडल टाउन की रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में सार्वजनिक रास्तों, ग्रीन बेल्ट, पार्कों और सड़कों के दोनों किनारों पर हुए अवैध निर्माण को चिह्नित किया है। इन क्षेत्रों में दुकानों का सामान फैलाना, गार्डन की भूमि पर निर्माण, और रास्तों को बंद करना आम समस्या बन गई है, जिससे स्थानीय लोग भी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें