करनाल। एचएयू हिसार में छात्रों पर निजी सुरक्षा गार्ड की ओर से की गई मारपीट एवं लाठीचार्ज की माकपा ने निंदा की है। माकपा के जिला सचिव जगपाल राणा, जगमाल सिंह, सतपाल सैनी व अशोक कुमार ने एक बयान जारी कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्रों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। बातचीत के माध्यम से छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए लेकिन शांतिप्रिय चल रहे आंदोलन पर एचएयू प्रशासन एवं एचएयू हिसार की सिक्योरिटी द्वारा लाठियों से छात्र और छात्राओं को पीटना संविधान की अवहेलना के साथ-साथ लोकतंत्र की हत्या है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से एचएयू हिसार में जायज और एवं न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत का रास्ता निकाला जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और लाठीचार्ज करवाने वालों, लाठियां मारने वालों को गिरफ्तार किया जाए। ब्यूरो