करनाल। भाजपा के असंध मंडल की ओर से संकल्प से सिद्धि तक-विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विधायक योगेंद्र राणा ने अब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। विधायक ने कहा कि 26 मई 2014 को शुरू हुई यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर आधारित रही. इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय प्रगति की है. आर्थिक मोर्चे पर भारत 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया. प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों तक पहुंची. जिससे भ्रष्टाचार कम हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान ने 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया, जबकि जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन प्रदान किया। इसमें जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, असंध मंडल संयोजक विकास कथूरिया, असंध मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा, दिलबाग, मीना चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अवतार, सज्जन अत्री शामिल रहे। संवाद