फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना...

Sat, 21 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित कीर्तन में बाबा की महिमा का गुणगान करता कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को कोलकाता से मंगवाएं फूलों से पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी बाबा के स्वरूप का शृंगार किया। शाम को वृंदावन के कलाकार भारत उमेश ने ‘तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना, मुश्किल में है दास तेरा अब जल्दी आओ ना’ भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
कलाकार कपिल जुनेजा ने ‘रंग लेके खेलते गुलाल ले के खेलते राधा संग होली नंदलाल खेलते बोलो सा रा रा, बोलो सा रा रा’ भजन सुनाया। कलाकार ज्योति और तमन्ना मुंजाल ने ‘कीर्तन की है रात बाबा आज थानै आणों है, थारे कोल निभानु है, दरबार सांवरिया, ऐसो सजो प्यारो’ भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु गुरदयाल अग्रवाल, शशि अग्रवाल, अवनय अग्रवाल, अजय सैनी, कविता सैनी, विनोद गोयल, पंकिल गोयल, मोहन लोधी और सुशील गर्ग मौजूद रहे। श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी के प्रधान देसराज गुप्ता ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें