फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 20 टीबी मरीजों को वितरित कीं पोषण किट

विज्ञापन
टीबी मरीज को पोषण सामाग्री वितरित करती डॉ. सिम्मी कपूर। विभाग
विज्ञापन
करनाल। सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-6 में वीरवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 20 टीबी मरीजों को पोषण सहायता दी गई। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता मंचंदा और बैंक अधिकारी मोनिका सिंगी ने इन मरीजों को गोद लिया। जिला क्षय रोग अधिकारी करनाल डॉ. सिम्मी कपूर ने मरीजों को पोषण किट वितरित कीं। इन किटों में मरीजों के स्वास्थ्य और पोषण आवश्यकताओं के अनुरूप सामग्री शामिल थी। इससे उपचार अवधि के दौरान मरीजों को बेहतर पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलेगी। डॉ. कपूर ने कहा कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है। दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार भी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें