फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम फ्लाइंग को मिलीं धान उठान में खामियां

Sat, 07 Oct 2023 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। असंध की अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की। टीम जैसे ही ही अनाज मंडी में पहुंची तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने अनाज मंडी का रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। रिकॉर्ड में अनाज उठान संबंधी खामियां मिली। टीम ने कुछ दस्तावेजों को जब्त किया है। अनाज मंडी में मिली खामियों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी है।
सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज शिव कुमार ने टीम के साथ छापामारी की। इस दौरान अनाज मंडी में मिली खामियों को देखते हुए अधिकारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। बताते है कि सीएम फ्लाइंग की टीम को अनाज मंडी में अव्यवस्था की शिकायत मिली थी। इसके चलते टीम ने अनाज मंडी में छापामारी की। टीम ने अनाज मंडी में गेटपास के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान टीम ने किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

किसानों अनाज मंडी में उठान की समस्याओं के बारे में बताया। कहा कि मंडी में अव्यवस्था के कारण ही किसान परेशान होना पड़ता है। अनाज उठान के लिए मार्केट कमेटी अधिकारियों और ठेकेदार से बातचीत की। मार्केट कमेटी सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक करीब 6 लाख 80 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। किसानों की धान की फसल की आवक अभी जारी है। हर संभव प्रयास किये जा रहे है ताकि किसानों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

अनाज मंडी में समस्याओं की शिकायत को लेकर कार्रवाई की गई है। किसानों ने उठान संबंधी समस्याएं बताई है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी गई है। - अजीत सिंह तोमर, डीएसपी सीएम फ्लाइंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें