सेल टैक्स चोरी रोकने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने सीधे उपभोक्ताओं
को शामिल करते हुए एक मुहिम शुरू की है। विभाग ने दो तरीके से अभियान की
शुरुआत की है। जिले में दस जगह ड्रॉप बाक्स लगाए हैं, जिनमें उपभोक्ता किसी
भी सामान की खरीद के बिल की फोटोकॉपी डाल सकते हैं।
दूसरा आधुनिक हाईटेक
तरीका व्हाट्सएप, वीचैट और वाइबर पर सीधे मैसेज। लोगों को इस मुहिम से
जोड़ने के लिए विभाग शहर में पोस्टर भी लगा रहा है। इसके कारगर होने के बाद
कोई भी व्यापारी या दुकानदार बिल में हेराफेरी करके सरकार को सेल टैक्स का
चूना नहीं लगा सकेगा।
यहां लगाए ड्रॉप बॉक्स
शहर में सुविधा
शोरूम के सामने, मुगल कैनाल मार्केट में, रेलवे रोड पर, कर्ण गेट के पास,
असंध मेन मार्केट में, नीलोखेड़ी गोल मार्केट में, घरौंडा की अनाजमंडी सहित
दस जगह विभाग ने ड्रॉप बॉक्स लगाए हैं। इनमें उपभोक्ता गड़बड़ी की आशंका
पर अपनी खरीद के बिल की फोटोकॉपी डाल सकते हैं। यह बॉक्स महीने में दो बार
15 व 30 तारीख को खोले जाएंगे।
बिल की फोटो व्हाट्स एप पे डालो
आबकारी
एवं कराधान विभाग ने हर उपभोक्ता के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9501022222
जारी किया है। कोई भी उपभोक्ता अपने बिल की फोटो खींच कर इस नंबर पर
व्हाट्सएप, वीचैट या वाइबर के जरिये भेज सकता है। यह नंबर 24 घंटे ऑन
रहेगा। विभाग भेजे गए बिल को संबंधित दुकानदार के रिकार्ड से मिलान करेंगे।
यदि बिल की एंट्री रिकार्ड में नहीं मिलती है तो दुकानदार को जुर्माना
किया जाएगा।