फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरुग्राम जाने के लिए अब दो बसें

Tue, 25 Jul 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से गुरुग्राम जाना आसान हो गया है। अब यमुनानगर डिपो से गुरुग्राम जाने के लिए बसों की संख्या एक से बढ़कर दो कर दी गई है। अभी तक यमुनानगर डिपो की गुरुग्राम की सीधी बस सुबह छह बजे ही थी, पर अब दोपहर 3.10 बजे भी यमुनानगर बस स्टैंड से गुरुग्राम की सीधी बस मिलेगी।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो पर गत छह माह में हरियाणा रोडवेज की 50 नई यूरो-6 आने से मिनी, किमी व अन्य पुरानी मिलाकर कुल 190 बसें हो गई हैं। इसके बाद से रोडवेज अफसर नए रूट शुरू करने के साथ चालू रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ा रहे हैं। ऐसे ही गुरुग्राम के लिए यमुनानगर डिपो से रोजाना दो बसें चलेंगी। इसके लिए रोडवेज अफसर गत दो माह से प्रयासरत थे, जिसके बाद अब रूट पर दोपहर 3.10 बजे भी गुरुग्राम के लिए यमुनानगर से बस चला दी गई है।
अभी तक गुरुग्राम के लिए यमुनानगर डिपो की सीधी बस केवल सुबह छह बजे ही थी। इसके बाद रूट पर डिपो की कोई बस न होने पर जिले से गुरुग्राम जाने के लिए लोग बसें बदलकर या अन्य विकल्प के सहारे जाते थे। इसी परेशानी को ध्यान में रख रोडवेज अफसरों ने गुरुग्राम के लिए दोपहर के समय बस चलाई। यह बस रात में गुरुग्राम में रुकेंगी और अगले दिन यमुनानगर वापसी करेगी।
विज्ञापन





गुरुग्राम के लिए दोपहर 3.10 बजे भी यमुनानगर से बस चला दी गई है। एक बस सुबह छह बजे भी चल रही है। अब इस रूट पर डिपो की दो बसें हो गई हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो (हरियाणा रोडवेज)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें