फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब वेयरहाउस कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। कुंजपुरा के खराजपुर डिपो में मिले भीगे गेहूं का मामला अब एसपी दरबार पहुंच गया है। हरियाणा राज्य भंडारण निगम के तकनीकी सहायक प्रदीप ने शिकायतकर्ता विकास के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें उस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में प्रदीप ने बताया कि 27 जनवरी को उसने कुंजपुरा ब्लॉक के करीब 24 डिपो पर गेहूं भेजा था। खराजपुर गांव में विकास की पत्नी के नाम डिपो है। आरोप लगाए कि विकास एक ब्लैकमेलर है। वह गेहूं को खराब बताकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब उसने उससे बात करनी चाही तो उसने गेहूं के 300 कट्टे अतिरिक्त मांगे।
इससे उसे पता चला कि यह व्यक्ति ब्लैकमेलर है तो इसकी रिकॉर्डिंग कर 160 कट्टे में डील फाइनल कर ली। इसे पकड़वाने के लिए उसने 50 हजार रुपये का ऑफर किया, लेकिन उसने कट्टे ही मांगे। इसके बाद उसने इसके भाई से बात की तो उसने कहा कि वह सारे गेहूं के कट्टे चला लेगा, लेकिन उसे 10 कट्टे अतिरिक्त चाहिए। जब उसने गेहूं के कट्टे नहीं भेजे तो विकास ने झूठी शिकायत कर डीएफएससी के माध्यम से 235 क्विंटल गेहूं बदलवाने के लिए कहा। जो कि 31 जनवरी को बदल दिया गया। जो गेहूं बदलने के बाद उसके पास आया वह साफ गेहूं था। इतना ही नहीं विकास ने उसके गोदाम पर आकर उसे डराया भी है। इसके साथ अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। जिसमें एक व्यक्ति लखविंद्र है। इसके साथ हुई हर बात की ऑडियो रिकॉर्डिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे लगाए हैं आरोप
खराजपुर डिपो प्रतिनिधि विकास शर्मा का कहना है कि प्रदीप ने जो आरोप लगाए हैं, वह झूठे हैं। जिन कट्टों की बात प्रदीप कर रहा है। वह कट्टे उसने बदलवाने के लिए कहे थे। लखविंद्र नाम के व्यक्ति को भी प्रदीप ही उसके पास लेकर आया था। उस पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें