फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब समान नागरिक संहिता की बारी : डॉ. चौहान

Tue, 04 Jul 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के घोषणा पत्रों में सबसे महत्वपूर्ण कहे जाने वाले श्री राम मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 उखाड़ फेंकने का अपना संकल्प पूरा किया है। अब समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। यह कहना है भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का। वे सोमवार को असंध विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गांव में महा जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्हाेंने ग्रामीणों को बताया कि असंध विधानसभा क्षेत्र में जुंडला राजकीय महाविद्यालय का भवन दादूपुर में बनकर तैयार है। असंध में बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय की इमारत भी जल्द उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगी। असंध का पहला राजकीय महाविद्यालय बनवाने के लिए क्षेत्र के लोगों को जन अधिकार चेतना मंच के बैनर तले उस समय की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध लंबा आंदोलन चलाना पड़ा था।
उन्होंने मराठा चौपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव की श्मशान भूमि को व्यवस्थित करने और कुछ गलियों को दुरुस्त कराए जाने की मांग की। गांव पहुंचने पर शूटर कपिल, चमन सिंह, प्रजापति, ईशम सिंह, करमचंद, राम सिंह, ज्ञान सिंह, दीपक, अंकुश, अंकित आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें