फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस ने एक महीने में पकड़ा 48 किलो नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नशीले पदार्थों एवं दवाओं की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय अपराधियों एवं गिरोह की धरपकड़ के लिए करनाल रेंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 48 किलोग्राम विभिन्न मादक पदार्थ बरामद किए गए।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत करनाल मंडल के जिले करनाल, पानीपत और कैथल में गांजा 28.615 किलोग्राम, चरस 3.872 किलोग्राम, अफीम 2.956 किलोग्राम, चूरापोस्त 1.770 किलोग्राम, डोडा 10.500 किलोग्राम, हेरोइन 22 ग्राम, स्मैक 57.85 ग्राम, 12000 टैबलेट, 70 एमटीपी किट और 29 इंजेक्शन बरामद किए गए। इस दौरान 93 पूर्व अंतरराज्जीय अपराधियों की जांच के साथ ही सात हिस्ट्रीशीटर एवं पांच गैंग पकड़े गए।
पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि समाज को नशे की लत से बचाने के लिए जून में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दोषियों एवं गिरोह की धरपकड़ के लिए एक जून से करनाल रेंज में विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। तीनों जिलों के सभी पुलिस अधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों का पता लगाकर उनकी धरपकड़ के लिए निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस को निर्देश दिया गया कि थानों में दर्ज नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधों में सजा काट चुके दोषियों एवं जमानत पर आए हुए आरोपियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि वह भविष्य में इस प्रकार के अपराध में संलिप्त न हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें