फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब शहीद सूबे सिंह के नाम पर होगा गगसीना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गगसीना का नाम अब शहीद सूबे सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होगा। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे गांव में खुशी की लहर है। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने इसे शहीद सूबे सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। ग्रामीणों ने कहा कि ये सब विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के प्रयासों से हुआ है।

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हरियाणा सरकार वीर शहीदों, संत-महात्माओं, ऋषि-मुनियों और महापुरुषों को पूरा सम्मान दे रही है। सरकारी संस्थानों का नाम उनके नाम पर रखने से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। गगसीना गांव के वीर सपूत सूबे सिंह के बलिदान को याद रखने के लिए यह फैसला लिया गया है, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को जान सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरविंद्र कल्याण ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी संस्थानों का नाम केवल अपने परिवार के लोगों पर रखा जबकि भाजपा सरकार ने इसे बदलकर संतों, महापुरुषों और वीर शहीदों के नाम से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति हमेशा देश के सच्चे नायकों को सम्मान देने की रही है और आगे भी ऐसा ही किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सुमित संधू, रणदीप, अमरजीत, मनोज, कर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें