फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब रोस्टर वाइज लगेगी सफाई कर्मियों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम में को आयोजित बैठक में कुछ पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में अपने हिसाब से सफाई कर्मियों को नियुक्त कराने की मांग रखी। जिस पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि वे सफाई कर्मचारियों के काम का मूल्यांकन उनके कार्य के आधार पर करें। उन्होंने सफाई शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जाए। उन्होंने सभी शाखाध्यक्षों विशेषकर अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक साइट विजिट पर न जाकर कार्यालय में रहना सुनिश्चित करें ताकि पार्षदों व आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी पार्षदों की शिकायतों का समाधान करें।
विज्ञापन

बैठक में महापौर रेणू बाला गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सदन की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी। इसमें पिछली दो सदनों की बैठक में पास हुए विकास कार्यों एवं अन्य प्रस्तावों पर अमल में लाई गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संबंधित प्रस्ताव की एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार करके लाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें