फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक साथ दो डिग्री हासिल कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) एक दोहरी डिग्री कार्यक्र लागू करने की तैयारी कर रहा है। जिसमें किसी अन्य विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को भी इग्नू में ऑनलाइन या मुक्त तथा दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से डिग्री मिल सकेगी। इससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा।
इग्नू केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यह निर्णय विश्वविद्यालय की 78वीं अकादमिक परिषद की बैठक में लिया गया है, जो स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों डिग्री के लिए इस प्रावधान को लागू कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक ऐसा छात्र जिसने इग्नू के अलावा किसी अन्य संस्थान में नियमित, ऑनलाइन, ओडीएल में एक कार्यक्रम में प्रवेश लिया है, उसे इग्नू में ऑनलाइन एवं ओडीएल कार्यक्रम में एक साथ पंजीकरण करने की अनुमति दे दी जाएगी। ऐसे में एक दिक्कत आ सकती है, क्योंकि कभी ऐसा हो सकता है कि किसी भी पाठ्यक्रम, जिसमें छात्र ने प्रवेश लिया है, यदि परीक्षा की तारीखों के टकराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हो सकेगा। इसलिए यदि छात्र इग्नू से दोनों डिग्री लेना चाहते हैं, तो उन्हें अलग-अलग सत्र में प्रवेश लेना होगा। इग्नू में साल में जुलाई और दिसंबर सत्र में दो बार दाखिला होता है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित कुमार जैन ने बताया कि छात्रों को ऐसे मामलों में चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे में विश्वविद्यालय वैकल्पिक पाठ्यक्रमों के चयन के लिए उपयुक्त प्रावधान करेगा। हालांकि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) और भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) जैसे नियामक निकायों के दायरे में आने वाले तकनीकी पाठ्यक्रमों को अभी के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी तरह अन्य संस्थानों के सहयोग से चल रहे पाठ्यक्रमों को भी लागू नहीं किया जाएगा। दो शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को एक साथ आगे बढ़ाने की वर्तमान नीति के अतिरिक्त यह प्रावधान किया गया है, जिसके तहत एक छात्र अधिकतम दो पाठ्यक्रमों के अधीन विश्वविद्यालय के किसी भी अन्य कार्यक्रम के साथ छह महीने की अवधि के प्रमाणपत्र कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि यदि कोई छात्र ऐसे दो कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करता है, जिनमें निश्चित संख्या में पाठ्यक्रम समान हैं, तो उन पाठ्यक्रमों का क्रेडिट केवल एक कार्यक्रम के लिए ही दिया जाएगा। ऐसे मामलों में छात्र को अन्य पाठ्यक्रमों को पूरा करने और डिग्री हासिल करने के लिए इसी तरह के पाठ्यक्रमों को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें