फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब विलंब शुल्क के साथ होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीबीएसई की कक्षा नौवीं और 11वीं में पंजीकरण प्रक्रिया जारी, विलंब शुल्क के साथ आवेदन के लिए एक सप्ताह का समय
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सीबीएसई की ओर से कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों ने अगले वर्ष बोर्ड की परीक्षा देनी है, उनका पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण की सामान्य प्रक्रिया का समय पूरा हो चुका है। अब विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए प्रक्रिया 24 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान 300 रुपये शुल्क और दो हजार रुपये विलंब शुल्क भी भरना होगा।

इस संदर्भ में बोर्ड की ओर से सभी स्कूल मुखिया को पत्र जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को पंजीकरण 16 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के कराना अनिवार्य था। इसके बाद जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ, उन्हें विलंब शुल्क के साथ भुगतान करना पड़ेगा। कोई भी विद्यार्थी पंजीकरण के बिना रहेगा तो उसे परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। क्योंकि अगले वर्ष जब लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स यानी एलओसी भरी जाएगी, तो ऐसे किसी भी विद्यार्थी का पंजीकरण स्वीकार नहीं हो पाएगा। विदित हो कि जिन विद्यार्थियों का अब पंजीकरण होगा, वे 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विषयों में नहीं हो सकेगा बदलाव

जिन स्कूलों ने अभी तक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी ओर से विद्यार्थियों की बीमारी, क्लर्क की गलती या तकनीकी समस्याएं बताई जा रही हैं। ऐसे में बोर्ड ने सभी स्कूलों को यह जिम्मेदारी दी है कि वे समय पर सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाएं। साथ ही, इस बार विषय संयोजन या किसी भी प्रकार के बदलाव परीक्षा तक संभव नहीं होंगे। इसलिए स्कूलों को सभी आवश्यक कदम समय पर उठाने के लिए प्रेरित किया गया है।





स्कूलों और विद्यार्थियों के लिए यह हैं निर्देश

- यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर पंजीकरण नहीं कराता, तो उसे विलंब शुल्क देना होगा।

- विद्यार्थियों को तिथि निकलने के बाद 2300 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।

- अभिभावकों को सभी जमा किए गए डाटा की सटीकता सुनिश्चित करनी होगी।

- अभिभावकों से अनुरोध है कि वे स्कूलों में जाकर पंजीकरण और एलओसी समय पर जमा कराने में सहयोग करें।

- एक बार अंतिम तिथि निकलने जाने के बाद कोई भी तिथि आगे नहीं बढ़ेगी।

- पंजीकरण के लिए भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें