फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब प्लंबर बुलाना होगा आसान, मनमाफिक वसूली से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पेयजलापूर्ति तो अधिकतर घरों में हैं, नए भवन भी लगातार बन रहे हैं। पेयजल कनेक्शन भी लगातार दिए जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के पास सिर्फ एक ही अप्रूव्ड प्लंबर है। जिससे शहरवासियों सहित नगर निगम को भी प्लंबर समय पर नहीं मिल पा रहा था, वहीं जो मिला भी तो मनमर्जी रुपये वसूलता था। ऐसे में अब नगर निगम ने खुद व शहरवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित प्लंबर उपलब्ध कराने के लिए प्लंबर ट्रेड से आईटीआई पास प्लंबरों का पंजीकरण करने का निर्णय लिया है। इससे आईटीआई उत्तीर्ण प्लंबरों को रोजगार तो मिलेगा, शहरवासियों को निगम से पंजीकृत प्लंबर का नाम व नंबर लाइन मिल जाएगा और उचित पारिश्रमिक पर प्लंबर संबंधी कार्य करा सकेंगे।
नगर निगम के अधीक्षण अभियंता श्याम सिंह ने बताया कि प्लंबर ट्रेड से आईटीआई पास युवा, निजी क्षेत्र के लोगों का काम करके पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए इन युवाओं को नगर निगम कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद इनके संपर्क नंबरों को नगर निगम की ओर से सार्वजनिक किया जाएगा। जिससे कोई भी व्यक्ति प्लंबरों से उनके मोबाइल फोन नंबरों पर संपर्क करके अपने कार्य के लिए बुला सकेगा। ये प्लंबर कार्य का उचित पारिश्रमिक ही लेंगे। कई बार देखने में आता है कि कोई प्लंबर बनकर आपराधिक वारदात को भी अंजाम दे जाता है। लेकिन जब निगम के पंजीकृत प्लंबरों से कार्य कराया जाएगा तो ये आशंका भी खत्म हो जाएगी। जरूरत पड़ने पर कोई भी निगम से प्लंबरों को नाम और नंबर ले सकेगा और घर, दुकान या फैक्ट्री आदि में प्लंबर का जो भी काम होगा, उसे आसानी से करवा सकते हैं। सबसे खास बात ये होगी, इन पंजीकृत प्लंबरों को प्लंबरिंग का अनुभव भी होगा।
विज्ञापन

कैसे कराएं पंजीकरण
निगम के अधीक्षण अभियंता श्याम सिंह ने बताया कि जो युवा या अन्य कोई भी व्यक्ति आईटीआई पास हो, वह अपने 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास होने के प्रमाणपत्र व आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों को लेकर नगर निगम कार्यालय में आए। यहां उसका पंजीकरण कर दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए आवेदक इच्छुक आईटीआई पास प्लंबर नगर निगम के कक्ष संख्या 227 में आकर कनिष्ठ अभियंता संजीत कुमार से संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में यदि कोई जानकारी चाहिए तो मोबाइल नंबर 89500-24889 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
निगम के कार्य भी समयबद्ध हो सकेंगे
- नगर निगम की भी पेयजलापूर्ति की पाइप लाइनें डाली जा रही हैं। शहर के लोगों को नए पेयजल के कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं, लेकिन निगम के पास सिर्फ एक ही एप्रूव्ड प्लंबर है, जिससे निगम के कार्यो में अनावश्यक देरी हो रही है। अब प्लंबर ट्रेड से प्रशिक्षित प्लंबर यदि निगम के पास पंजीकृत होंगे तो निगम भी उन्हें अपने कार्य ले सकेगा। जिससे निगम के अपने कार्य भी समयबद्ध तरीके से हो सकेंगे। प्लंबरों को भी नियमित कार्य मिलता रहेगा।
विज्ञापन

बेरोजगारों को मिल सकेगा रोजगार
कई प्लंबर ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण युवा ऐसे हैं, जो प्रशिक्षित तो हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिल पाता है। क्योंकि लोगों को उनके बारे में जानकारी नहीं है, जबकि घरों से लेकर बड़ी-बड़ी फैक्टरियों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों आदि सभी में प्लंबर की आवश्यकता पड़ ही जाती है। ऐसे में निगम के पास यदि पंजीकृत प्लंबरों की सूची होगी तो कोई भी शहरवासी आसानी से नाम व मोबाइल फोन नंबर हासिल करके उसे बुला सकेगा। इससे शहरवासियों या फैक्ट्री आदि के संचालकों को भटकना नहीं पड़ेगा। इससे प्लंबरों को भी रोजगार मिलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें