फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब ट्राई साइकिल से गांवों में उठेगा कचरा

Sat, 23 Nov 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की ग्राम-पंचायतों में घर-घर से कचरा उठाने के लिए ट्राई साइकिल वितरित की जा रही है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी रंगा की ओर से शुक्रवार को 17 ग्राम पंचायतों को ट्राई साइकिल बांटी। यह काम एमपी लैंड योजना के तहत किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खंड कार्यक्रम प्रबंधक पूर्ण चंद सैनी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बताया गया कि इन ट्राई साइकिलों के माध्यम से गांव में घर-घर से कचरा उठाने में मिलेगी। यदि सफाई कर्मचारी मन लगाकर काम करे और इस कचरे को ठोस कचरा प्रबंधन शेड में ही निस्तारण करे तो उनके गांव को कचरा मुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी अधिकारी तुशांत सैनी ने बताया कि गलियों की सफाई का कार्य भी सफाई कर्मचारी द्वारा किया जाएगा और जो भी कचरा गलियों में एकत्र होगा उसे ट्राई साइकिलों के माध्यम से उठाया जाना चाहिए। इस मौके जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार संधू, साहिल, शुभम सिंगला, प्रदीप चिकारा, ग्राम सचिव सरवन, ग्राम सचिव मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें